बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के लिए एक बेहद ही जरूरी खबर है, विजया और देना बैंक का विलय होने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र का यह बैंक आगामी 1 मार्च 2021 से नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है, मीडिया की खबर के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा 1 मार्च से अपने आईएफसी कोड में बदलाव करने जा रहा है, इसके ग्राहकों को अपना ट्रांजेक्शन जारी रखने के लिए इसकी जानकारी रखना बेहद जरूरी है, ऐसा नहीं करने पर उन्हें पैसों का लेनदेन करने में कठिनाई हो सकती है ।
बैंक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक आगामी 1 मार्च 2021 के बाद पुराने आईएफएससी कोड पर लेनदेन जारी नहीं रख सकेंगे, सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा तीसरा बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ट्वीट में लिखा है, कि प्रिय ग्राहकों, कृपया ध्यान दें, ई-विजया और ई-देना आईएफएससी कोड 1 मार्च 2021 से बंद होने जा रहे हैं, ई-विजया और देना बैंक की शाखाओं से आप नए आईएफएससी कोड प्राप्त कर लें, बस कुछ चरणों का पालन करें और सुविधा का अनुभव करें ।
अगर आपको आईएफएससी कोड से संबंधित कोई भी परेशानी है या फिर कोई जानकारी लेना चाहते हैं, तो आप 1800 258 1700 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं ।