गरियाबंद पुलिस के द्वारा एक बेहतर पहल करते हुए तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में "राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह" के द्वारा किये जा रहे इस आयोजन का उद्देश्य यातायात के संबंध में जनजागरूकता फैलाना है ।
उक्त प्रतियोगिता में जिला प्रशासन, मीडिया, सीआरपीएफ, पुलिस की टीम हिस्सा ले रही है, मैच के दौरान मैन आफ द मैच, सीरीज विजेता को हेलमेट से पुरस्कृत किया जाएगा साथ ही फाइनल मैच के बाद यातायात जागरूकता रैली निकाली जाएगी, जिस पर गरियाबंद पुलिस के समस्त अधिकारी कर्मचारी हिस्सा लेंगे मैच के दौरान यातायात जागरूकता हेतु लगातार संदेश प्रसारण किया जा रहा है ।