केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि एवं मजदूर विरोधी तीन काले कानून के विरोध में देश के विभिन्न किसान संगठन यूनियन द्वारा उक्त तीनों काले कानून को वापस लिए जाने की मांग को लेकर विगत कई दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत है, केंद्र सरकार आंदोलनरत किसान संगठन के साथ कई दौर के वार्ता के पश्चात भी कोई ठोस हल नहीं निकाल पाई हैं, आंदोलनरत किसान संगठनों द्वारा 6 फरवरी 2021 को राजधानी नई दिल्ली सहित देश के समस्त राज्यों में चक्का जाम किए जाने का आह्वान किया है
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के किसान संगठनों के आह्वान पर चक्का जाम का समर्थन करते हुए जारी निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी प्रदेश के किसान मजदूर के हित में 6 फरवरी 2021 को चक्का जाम का समर्थन करते हुए कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है,
प्रदेश कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील किया है, कि चक्काजाम के दौरान स्थानीय किसान संगठनों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा चक्का जाम को सफल बनाने प्रत्यक्ष रूप से किसान हित में लड़ाई लड़े कृपया कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी गण व समस्त प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण से विशेष निवेदन है, कि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सहयोग प्रदान करें यह कार्यक्रम राजिम विधायक अमितेश शुक्ल प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के आदेशानुसार फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में कार्यक्रम राजिम सुन्दर लाल शर्मा चौक में चक्काजाम किया जाएगा ।