खबर गरियाबंद के मैनपुर से है, जहां अपने छोटे भाई के लड़के के शादी समारोह में शामिल होने पहुँचे आरोपी रामदयाल गोंड ने पुरानी रंजिश और विवाद को लेकर अपने ही भाई पर प्राणघातक हमला कुल्हाड़ी से कर दिया मैनपुर के पुलिस चौकी बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र के खरता गाँव का है ।
हमले में जेठू राम बुरी तरीके से घायल हो गया जिसे परिवार के अन्य सदस्य जिला अस्पताल गरियाबंद लेकर पहुँचे जहां प्रारंभिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया जहां उसका इलाज जारी है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर मैनपुर पुलिस ने आरोपी रामदयाल गोंड पर धारा 307 के तहत मामला कायम किया तत्पश्चात उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है ।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी मैनपुर रूपेश डांडे, थानां प्रभारी सत्येंद्र श्याम, स ऊनि यदुराज ठाकुर, प्रधान आरक्षक नारायण ध्रुव, आरक्षक सुरेश स्वर, चंद्रशेखर ध्रुव, दीपक साहू की सराहनीय भूमिका रही ।