गरियाबंद से इस वक़्त की बड़ी खबर है, जहां फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के सरगिनाला के पास दर्दनाक हादसा हुआ है, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है, भिड़ंत कार और बाइक के बीच हुआ है, हादसे में बाइक सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि तीसरे व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है ।
हादसा इतना भयावह था, कि टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए जानकारी के मुताबिक दो युवक फिंगेश्वर क्षेत्र के बेलर गाँव के रहने वाले है, और एक पोखरा गाँव का रहने वाला बताया जा रहा है, जो राजिम से बेलर की ओर जा रहे थे, वहिं कार सवार फिंगेश्वर की ओर से आ रहा था, हादसे के बाद फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई है ।