सरस्वती नगर थाना इलाके से शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।
आरोपी दीपक पटेल ने शादी की बात कहकर शारीरिक संबंध बना लिया, इसके बाद गर्भ ठहर जाने के बाद आरोपी ने गर्भपात करा दिया, पुलिस ने बताया कि 29 साल की युवती का उसी इलाके में ही किराये के मकान में रहकर ड्राइवरी का काम करने वाले दीपक पटेल से परिचय हुआ था, इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर शादी करने की बात कहकर आरोपी दीपक पटेल पिछले एक साल से उसके साथ शारिरिक संबंध बना रहा था ।
पीड़िता ने अपने बयान में यह भी बताया है, कि वो गर्भवती हो गई थी, तो आरोपी ने उसका गर्भपात भी कराया है, आरोपी दीपक पटेल मूलतः भिलाई का रहने वाला है फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है ।