गरियाबंद : आगामी होली के इस पावन पर्व को शांति, आपसी भाईचारे और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने हेतु आज पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर के दिशा-निर्देश एवं समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जिले के थाना राजिम,पीपरछेड़ी,अमलीपदर थानों में एस.डीएम./तहसीदार, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रमुखों एवं गणमान्य नागरियों की उपस्थित में शांति समिति की बैठक लिया गया।
बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों के द्वारा होली त्योहार को पारंपरिक गरिमा के साथ मनाने का संकल्प लिया, पुलिस द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पर्व के दौरान हुड़दंग करने वाले, जबरन रंग डालने वाले या नशे की हालत में वाहन चलाने वाले, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी और उनके विरुद्ध तत्काल दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी, बैठक में स्कूली बच्चों की परीक्षा को ध्यान में रखेते हुए डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात कही गई, साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों व अफवाहों से बचने और उनकी सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई, बैठक में लिए गये निर्णय के संबंध में ग्राम कोटवारों को गांव में मुनियादी करने के निर्देष दिये गये है।
गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी नागरिकों से सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से होली उत्सव मनाने की अग्रिम शुभकामनाएं दिया गया है।