बड़ी खबर राजनांदगाँव से है, जहां एक बार फिर स्कूल कैंपस में शिक्षकों और उनके परिजनों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है, ये कोरोना विस्फोट एक निजी स्कूल में हुआ है, कल दो बच्चों सहित 11 स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए थे, आज उसी स्कूल में फिर 8 शिक्षकों और उनके परिजनों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है, कोरोना से संक्रमित पाए गए सभी स्टाफ को होम आइसोलेट किया गया है, और स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए है ।
राजनांदगाँव के युगांतर पब्लिक स्कूल में कल बड़ी संख्या में शिक्षक और दो बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले थे, जिसके बाद आज फिर कोरोना टेस्ट किया गया जिसमे 8 और शिक्षक और उनके परिजनों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है, जिसके बाद से ही जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है ।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में 11 महीने बाद प्रदेश सरकार ने 15 फरवरी से 9वीं से 12वीं तक की कक्षा वाली स्कूलों को खोलने का निर्देश दिया था, स्कूलों के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन अनिवार्य किया गया है ।