महिला मोर्चा प्रभारी लता उसेंडी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दो साल के कार्यकाल में महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं बढ़ी है, सरकार को जगाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है, छत्तीसगढ़ शांति का टापू कहा जाता था, मगर दो सालों में घटनाएं बढ़ी है. बालिका अपराध पर छग चौथा और महिला अपराध पर 7वें स्थान पर है, आदिवासी अंचल में माताएं बहने भयभीत है जशपुर की एक बच्ची को बाहर ले जाकर सात बार बेचा गया, अंत में उसे आत्महत्या करनी पड़ी, आज वो हमारे बीच मे नहीं है ।
सरकार इन विषयों पर बात करने में कतराती है, घटनाओं को कैसे रोका जाए, इसकी सरकार को चिंता नहीं है सरकार महिलाओं को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है 20 फरवरी को रायपुर के बूढ़ातालाब में एकत्रित होकर राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा, प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है, राजधानी रायपुर का भी बुरा हाल है ।