धर्म नगरी राजिम इन दिनों भक्तिमय माहौल बना हुआ है, श्री केदारेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय को लेकर के श्री मदभागवत महापुराण का दिव्य आयोजन रानी धर्मशाला परिसर में दिनांक 28 जनवरी से 5 फरवरी तक दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है ।
जिसके कथावाचक पंडित वरुण तिवारी जी जेन्जरा वाले हैं। जिसमे चतुर्थ दिवस के अवसर पर महाराज जी के मुखारवृन्द से समुद्र मंथन, गजेंद्र मोक्ष, वामन चरित्र, राम चरित्र, श्री कृष्ण जन्मोत्सव, दान की व्याख्या एवं दान के महत्व की जानकारी सरल एवं विस्तृत रूप में दिया गया।साथ मे महाराज जी ने बताया कि दान करने से धन की शुद्धि होती है।
जिसमें वृहद संख्या में भक्तगण, माताएं , बुजुर्ग एवं युवा साथी उपस्थित हुए । प्रत्येक दिवस के साथ कथा सुनने श्रोतागणों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
केदारेश्वर सेवा समिति के इस आयोजन से पूरे नगर में हर्षोल्लास का माहौल है।