राजिम : छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना” के अंतर्गत 10 फरवरी 2026 मंगलवार को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में हजारों नवदंपत्ति वैवाहिक बंधन में बंधेंगे, राज्य के सभी जिलों में एक ही समयावधि में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इसी कड़ी में गरियाबंद जिले के राजिम स्थित नवीन मेला स्थल पर भी सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस समारोह में अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनकराम धु्रव, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका राजिम अध्यक्ष महेश यादव, जनपद पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष श्रीमती इन्द्राणी साहू, जनपद पंचायत छुरा अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर, जनपद पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष सोहन ध्रुव, जनपद पंचायत मैनपुर अध्यक्ष श्रीमती मोहना नेताम, जनपद पंचायत देवभोग अध्यक्ष श्रीमती पह्मालया निधि, जिला पंचायत गरियाबंद उपाध्यक्ष लालिमा पारस ठाकुर, म.बा.वि. गरियाबंद सभापति श्रीमती नंदिनी ओंकार साहू, नगर पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष राजेन्द्र (धनराज) सूर्यवंशी, नगर पालिका गरियाबंद अध्यक्ष रिखीराम यादव, नगर पंचायत छुरा अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी निषाद, नगर पंचायत कोपरा अध्यक्ष रूपनारायण साहू, नगर पंचायत देवभोग अध्यक्ष राजेश तिवारी, भाजपा गरियाबंद जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर तथा ग्राम पंचायत चौबेबंधा सरपंच दुलचंद आण्डे के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों मौजूद रहेंगे।
महिला बाल विकास के जिला अधिकारी अशोक पाण्डेय ने बताया कि 290 नवदंपत्ति वैवाहिक बंधन में बंधेंगे, उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह को सामाजिक गरिमा के साथ संपन्न कराना है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।