सहायक अभियंता संघ ने मामले की शिकायत करते हुए एसडीओ को तत्काल हटाने की मांग की, नही हटाया तो धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है, अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) पर कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार किए जाने और धमकाने का आरोप लगाया है। सहायक अभियंता संघ ने इसकी शिकायत संभागीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ और अधीक्षण अभियंता जल संसाधन एंव भू जल संर्वेक्षण मंडल रायपुर से शिकायत करते हुए तत्काल एसडीओ को हटाने की मांग की है। संघ ने यह भी कहा है, कि उनकी शिकायत के बाद तत्काल एसडीओ को नहीं हटाया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे ।
इस संबंध में सहायक अभियंताओं को कहना है, कि गरियाबंद जिले के जल संसाधन उपसंभाग देवभोग में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी आरके सिंघई उनसे हमेंशा दुर्व्यवहार पूर्ण व्यवहार करते हैं और गाली, गलौच करते हुए देख लेने की धमकी देते हैं। सहायक अभियंताओं ने एसडीओ पर हमेशा वेतन कटौती की धमकी देने के साथ-साथ अभद्रातापूर्वक व्यवहार किये जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत संभागीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ और अधीक्षण अभियंता जल संसाधन एंव भू जल संर्वेक्षण मंडल रायपुर से की है। साथ ही जल संसाधन उपसंभाग देवभोग के अनुविभागीय अधिकारी आरके सिंघई को तत्काल हटाने की मांग की है। संघ ने यह भी कहा है, कि उनकी मांग पूरी नही होने पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे ।
जल संसाधन उप संभाग देवभोग के सहायक अभियंता डीके पाठक ने लिखित में शिकायत करते हुए बताया कि जल संसाधन उपसंभाग देवभोग के अनुविभागीय अधिकारी आरके सिंघई द्वारा 28 जनवरी 2021 को दुरभाष में दुर्व्यवहार पूर्ण व्यवहार किया गया। उनसे गाली गलौच करते हुए उन्हें देख लेने और वेतन कटौती किए जाने की धमकी दी गई ।
पाठक का कहना है, कि वे हमेशा समस्त उनके अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ अभद्रापूर्वक व्यवहार करते हैं। पाठक ने बताया कि एसडीओ आरके सिंघई मुख्यालय में हमेशा अनुपस्थित रहते है, जिसके चलते हम अधिनस्त कर्मचारी मानसिंक एंव शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। इसकी लिखित शिकायत छत्तीसगढ डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोशियन के अध्यक्ष के साथ अधीक्षण अभिंयंता जल संसाधन एंव भू जल संर्वेक्षण मंडल रायपुर से की गई है। पाठक ने बताया अनुविभागीय अधिकारी आरके सिंघई को तत्काल देवभोग से हटाया जाए अन्यथा अनुविभागीय के समस्त कर्मचारी धरना प्रदर्शन करने बाध्य होंगे।
छत्तीसगढ डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोशियन के प्रांताध्यक्ष आरके रिछारिया ने चर्चा में बताया कि देवभोग में पदस्थ जल संसाधन विभाग के सभी अभियंताओं ने एसडीओ आरके सिंघई के द्वारा उनके साथ किये जा रहे दुर्व्यवहार पूर्ण व्यवहार गाली-गलौच और गोपनीय प्रतिवेदन में विपरित टिप्पणी लिखने, वेतन कटौती की धमकी दी जाती है। इसकी लिखित शिकायत की गई है। एसोशियन के द्वारा पूर्व में भी एसडीओ आरके सिंघई को समझाइस दी गई थी, लेकिन उनके द्वारा लगातार अपने अधिनस्त कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है जो गलत है। इसकी शिकायत छत्तीसगढ डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोशियन द्वारा सचिव छत्तीसगढ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर में की गई है। वहीं सिंघई को तत्काल देवभोग से हटाने की मांग की गई है। जल्द कार्यवाही नही होने पर एसोशियन के द्वारा आगे की कार्यवाही की जाएगी।
स्थानीय विधायक ने भी एसडीओ को तत्काल हटाने की मांग की है
बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डमरूधर पुजारी ने कहा कि सिंचाई विभाग देवभोग के एसडीओ आरके सिंघई का व्यवहार ठीक नही है। उनके द्वारा क्षेत्र के जनता के साथ भी अच्छा व्यवहार नही किया जाता। कई बार इसकी शिकायत मिली है। साथ ही हमेशा मुख्यालय से वे नदारद रहते है, ऐसे एसडीओ को तत्काल हटाया जाए। विधायक ने कहा कि वे खुद इसकी शिकायत करेंगे।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही
बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे एंव जिला पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि सिंचाई विभाग देवभेाग के एसडीओ आरके सिंघई जनपद की बैठक में भी नही आते। मैं जब जनपद सदस्य था, तो उन्होंने मेरे साथ भी दुर्व्यवहारपूर्वक बात की थी। लगातार उनकी शिकायत मिल रही है। उनके द्वारा उंची पहुच का धौस दिखाया जाता है।
नेताम ने कहा ऐसे अधिकारी छत्तीसगढ सरकार के महत्वकांक्षी योजनाओं पर जहां पानी फेर रहे हैं, वहीं सरकार की छवि को भी वे खराब करने पर तुले हुए हैं। नेताम ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एंव जल संसाधन मंत्री से शिकायत कर उन्हें तत्काल देवभोग से हटाया जाएगा ।
"संजय नेताम जिला पंचायत उपाध्यक्ष गरियाबंद"
क्या कहना है एसडीओ का इस पूरे मामले में
इस सबंध में चर्चा करने पर जल संसाधन उपसंभाग देवभोग के अनुविभागीय अधिकारी आरके सिंघई ने बताया कि उनके द्वारा कोई दुर्व्यवहार नही किया गया है। मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नही है, किसने क्या शिकायत की है।
"आरके सिंघई, (जल संसाधन उपसंभाग) देवभोग"