राजिम : राजिम कुंभ कल्प मेला के आठवें दिन रविवार को लोककला प्रेमियों के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भरपूर सौगात रहेगी, मुख्य मंच पर धमतरी के रूपेन्द्र साहू एवं रायपुर की सावित्री कहार द्वारा लोककला मंच की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी, साथ ही शाम 8 बजे मुख्य मंच पर लोक गायिका आरू साहू की मनमोहक प्रस्तुति होगी।
इसी क्रम में नवीन मेला स्थल स्थित स्थानीय मंच पर विभिन्न जिलों से आए कलाकार अपनी पारंपरिक लोक विधाओं की प्रस्तुति देंगे।, धनेश्वरी जैन (पंडवानी), तेजराम बांधे (पंथी नृत्य), गरियाबंद के भावेश (सुवा नृत्य), नवलू राम नेताम (आदिवासी नृत्य), कौंदकेरा के मिलाप बंजारे (सतनाम भजन), बांसकुड़ा, महासमुंद के पुरुषोत्तम यादव (बांस नृत्य), कुसुमबुड़ा के गिरवर ध्रुव (लोककला मंच), लाफिनकला के ऐशकुमार साहू (जगराता), तुलसी बेमेतरा, रोशनलाल सेन (पारंपरिक गीत) एवं फिंगेश्वर के लोकेश साहू (जगराता) अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
वहीं पुराने महोत्सव स्थल स्थित नदी मंच पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रहेगी, यहां लफ़ंद्दी के केजूराम साहू (मानसगान), रावड़ के हेमंत साहू (जगराता), देउरगांव, साजा के गौकरण वर्मा (जसगीत), पंडरीपानी छुरा की धर्मीन साहू (रामायण) तथा झिथरीडूमर के सावन ध्रुव (मानस भजन) द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।