इस वजह से हुआ झगड़ा
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में शामिल होने के लिए सभी नेताओं को सूचना दी गई थी। लेकिन, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। इसी वजह से वे नाराज थे। बैठक में रायपुर के सभी नेताओं को बुलाया गया था। हालांकि, चंद्राकर की बात सुनकर सवन्नी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। वे चुपचाप उनकी बात सुनते रहे। कुछ देर चली बैठक के बाद मामला शांत हो गया।
बैठक में बजट पर होनी थी चर्चा
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी रविवार की सुबह रायपुर पहुंचे थे। एयरपोर्ट से सीधे वे भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां भाजपा के तमाम बड़े नेता पहले से मौजूद थे। भाजपा इन दिनों हाल ही में पेश किए गए केंद्रीय बजट को जनता के बीच प्रचारित करने के मिशन पर हैं। स्थानीय नेताओं को इसी की जानकारियां समझाने के मकसद से हरदीप सिंह यहां आए हैं। मंच पर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, सांसद सरोज पांडे मौजूद थे ।