फेसबुक में आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला के खिलाफ पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने धारा 509 ख के तहत एफआईआर दर्ज किया है कुणाल शुक्ला ने कालजयी सनातनी के नाम से प्रोफ़ाइल बनाया था ।
मामले में सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला ने सफाई देते हुए कहा है, कि न तो उनके द्वारा किसी तरह की कोई आईडी बनायी गयी है, और न ही उन्हें इस बारे में जानकारी थी, एफआईआर होने पर उन्हें इस तरह की जानकारी प्राप्त हुई है ।
पुरानी बस्ती पुलिस ने बताया कि राधा स्वामी नगर निवासी ओमेश बिसेन नाम के व्यक्ति ने फेसबुक में आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर एक शिकायत की थी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज किया गया है, कालजयी सनातनी नाम के प्रोफाइल से आपत्तिजनक पोस्ट किया गया है फिलहाल साइबर सेल इस पूरे मामले की जानकारी ले रही है ।