प्रदेश में लड़कियों के खिलाफ होने वाले अपराधों में कमी नहीं आ रही है। राज्य में हर रोज दुष्कर्म की खबरे सामने आती है। इस बार राजधानी के उरला थाना से सामने आया है। यहाँ एक युवक ने युवती को प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील वीडियो और तस्वीरें अपने दोस्त को दे दी। इसके बाद युवक के दोस्त ने युवती को विडियो वायरल करने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस सब से परेशान युवती ने बीती रात थाने पहुँच कर इस मामले शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी के रहने वाले सोनू शर्मा का तीन सालों से सरोरा की रहने वाली लड़की के साथ संबंध था। इस बीच आरोपी ने युवती की कुछ तस्वीरें और वीडियो रख लिए। युवती ने कुछ दिन पहले सोनू से कहा कि अब हमें शादी कर लेनी चाहिए। घर वालों और समाज की बातें कहकर उसने शादी की बात टाल दी। इस पर युवती के साथ उसका झगड़ा हो गया। युवती लगातार उसपर शादी के लिए दबाव बनाती रही।
लड़की से छुटकारा पाने के लिए सोनू ने अश्लील वीडियो और तस्वीरें अपने दोस्त वेद प्रकाश तिवारी को दे दिए। इसके बाद उसने भी लड़की को कॉल किया और कहा कि अगर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी तो वो वीडियो और फोटो वायरल कर देगा। लड़की ने बदनामी के डर से वेद प्रकाश के साथ भी संबंध बनाने के लिए मजबूर हो गई। मगर जैसे-तैसे हिम्मत जुटाकर वो बीती रात पुलिस के पास पहुंची और सारी बात बताई। पुलिस ने भी दोनों बदमाशों को गुढ़ियारी स्थित उनके घर पर दबिश देकर पकड़ लिया।