राजिम कुंभ कल्प में राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा में निशुल्क भोजन की व्यवस्था है, जहां रोजाना 5 हजार श्रद्धालु भरपेट भोजन करते हैं, भोजन में छत्तीसगढ़इया व्यंजन ही परोसा जाता है, साहू समाज के वरिष्ठ लाला साहू के पहल पर पांच साल पहले इसकी शुरुवात किया गया था।
खास बात यह है, कि यहां भोजन को प्रसाद के रूप में वितरण किया जाता है, भोजन तैयार होने के बाद राजिम भक्तिन माता को पहला भोग अर्पण किया जाता है, फिर थाली में भोजन परोस श्रद्धालुओं को बिठाकर बड़े आदर भाव से भोजन कराया जाता है, 15 दिनों तक चलने वाले मेला में संस्कृति आस्था के अनूठे संगम के बीच भक्तिन माता भोग भंडारा सेवा और सद्भाव का केंद्र बिंदु बना हुआ है, मंदिर ट्रस्ट, साहू समाज और अन्य श्रद्धालुओं के आर्थिक सहयोग के अलावा रोजाना समय दान देने दर्जनों लोग इस पंडाल में पहुंचते हैं।