गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू कल जिले के दौरे पर रहेंगे इस दौरान वो राजिम विश्राम गृह पहुँचकर राजिम माँघि पुन्नी मेले के आयोजन को लेकर जिले के अधिकारियों से चर्चा करेंगे ।
जानकारी के मुताबिक कल 11 बजे वो राजिम पहुँचेंगे और फिर 1 बजे तक राजिम माँघि पुन्नी मेले के आयोजन के संदर्भ में होने वाले बैठक में हिस्सा लेंगे तत्पश्चात 2 से 3:30 बजे तक राजिम नगर पंचायत के सभाकक्ष में भी राजिम मेले के संदर्भ में बैठक आहूत की गयी है, जिसमे भी वो शामिल होंगे ।
बता दें इस वर्ष कोरोनाकाल के चलते मेले के आयोजन को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी, पूर्व के सालों में मेले के आयोजन को लेकर सरकार और प्रशासन महीनों पहले जुट जाया करते थे, मगर इस वर्ष फरवरी माह के अंतिम में माँघि पुन्नी मेले का आयोजन होना है, मगर फिलहाल धरातल में मेले के आयोजन को लेकर ऐसी कोई तैयारियां नजर नही आ रही है ।