गरियाबंद : नक्सलियों ने लगाया बैनर पेड़ काटकर किया रास्ता जाम - cglivenews.com
सारी खबरें पहुचाए आपतक,.

गरियाबंद : नक्सलियों ने लगाया बैनर पेड़ काटकर किया रास्ता जाम


बड़ी खबर गरियाबंद से है, जहाँ नक्सलियों ने बैनर लगाया है। शहीदी सप्ताह मनाने का जिक्र उस बैनर में किया गया है। इस दौरान नक्सलियों ने पेड़ काटकर रास्ते को अवरुद्ध भी किया है। मिली जानकारी के मुताबिक शोभा गोरगाँव मार्ग पर कोकड़ी के पास नक्सलियों ने मार्ग को अवरुद्ध किया है।

नक्सलियों द्वारा शहीदी सप्ताह को मनाने की अपील की गई है। नक्सलियों द्वारा मौके पर बम प्लांट किए जाने की भी खबर है। हालॉकि फिलहाल इसकी पुष्टि नही हुई है।

जानकारी के मुताबिक रोड जाम करने की सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी को मौके के लिए रवाना किया गया है। साथ ही बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच रहा है। सीतानदी एरिया कमिटी के द्वारा इस पूरे घटना को अंजाम दिया गया है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads