राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 (1 से 15 फरवरी तक चल रहा धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन) में पहली बार दो बार धरना प्रदर्शन की स्थिति बनी, नगरवासियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इवेंट कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों में भारी अव्यवस्थाओं, लापरवाही और अनियमितताओं के विरोध में पुराने महोत्सव स्थल के पास धरना दिया, धरनार्थियों का आरोप है, कि मेले की तैयारियों और प्रबंधन में कई गड़बड़ियां हैं, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है, वे मांग कर रहे हैं, कि इवेंट कंपनी को कोई भी भुगतान करने से पहले उनके कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जाए, नगर पालिका परिषद राजिम के अध्यक्ष महेश यादव ने धरनास्थल पर पहुंचकर अव्यवस्थाओं को दूर करने और मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया, उनके आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया, यह घटना राजिम कुंभ 2026 के दौरान स्थानीय स्तर पर असंतोष को दर्शाती है, जहां त्रिवेणी संगम पर लाखों श्रद्धालु स्नान और दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों का कहना है, कि मेले को भव्य बनाने के नाम पर स्थानीय हितों की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए।
राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 में बड़ा हंगामा पुराने महोत्सव स्थल के पास धरना प्रदर्शन में बैठे स्थानीय जनप्रतिनिधि इवेंट कंपनी पर लगे अव्यवस्था के आरोप
सोमवार, फ़रवरी 09, 2026
0
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें