गरियाबंद पुलिस ने हीरा तस्करी के मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए छुरा थाना क्षेत्र के मोंगरा गाँव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 221 नग हीरे को पुलिस ने जब्त किया है, जब्त किए गए हीरे की अनुमानित कीमत 22 लाख 10 हजार रुपए बतायी जा रही है ।
गरियाबंद के छुरा पुलिस ने जिले में अबतक के सबसे बड़े हीरे की खेप के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ये कार्यवाही की है, पुलिस को सूचना मिली थी, कि कोमाखान की ओर से एक व्यक्ति छुरा की ओर आ रहा है, जिसके पास बड़ी मात्रा में हीरा है, जिस पर एसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर छुरा पुलिस और स्पेशल टीम ने घेराबंदी कर आरोपी से पूछताछ की जिस पर उसने अपना नाम अरविंद प्रधान चिखली थाना पिथौरा का रहने वाला बताया आरोपी की तलाशी लेने पर पुलिस को 221 नग हीरे आरोपी के पास से मिले जिसकी अनुमानित कीमत 22 लाख 10 हजार रुपए बतायी जा रही है ।
बता दें कि पिछले एक साल के भीतर ही गरियाबंद पुलिस द्वारा हीरा तस्करी के 5 मामलों में 6 आरोपियों से 573 नग हीरा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 74, 60000 रुपए बतायी जा रही है ।
उक्त कार्यवाही में छुरा थाना प्रभारी संतोष भुआर्य, सऊनि श्रवण विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक अंगद राव, चालक प्रधान आरक्षक राघवेंद्र तोमर, आरक्षक चुडामणि देवता, खिलेश्वर कश्यप, सुशील पाठक, जयप्रकाश मिश्रा, दीप्तनाथ प्रधान, रवि सिन्हा, हरिहर साहू, माधव साहू, दयानंद गौर, अशोक मिंज, डेकेश्वर सोनी, नगर सैनिक नरोत्तम साहू की सराहनीय भूमिका रही ।