अब से कुछ देर पहले माहापौर एजाज ढेबर ने किसान आंदोलन को लेकर सिंधु बोर्डर की गयी बैरिकेटिंग और सड़क पर लगायी गयी कील और पुलिस जवानों की मौजूदगी की फोटो के साथ एक ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में एजाज ढेबर ने लीखा था, भाजपा की आईटी सेल हेड कंगना टीम और सारे फर्जी देशभक्त देश में जंग का माहौल बनाकर अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगे हैं।
कंगना रनौत को टैग कर लिखे गये इस ट्वीट पर जवाब देने में कंगना ने जरा सी भी देरी नहीं की। फौरन कंगना ने जवाब देते हुए लिखा यहां कोई इटालियन गर्वमेंट थोड़े ना है, यहां तो राम राज्य है।