एनआईए ने 22 मोस्ट वांटेड नक्सलियों की लिस्ट जारी की है। एनआईए ने इन सभी पर 20 हजार से 10 लाख तक का इनाम रखा है।ये नक्सली सुकमा, दंतेवाड़ा और तेलंगाना से हैं।
दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि एनआईए ने चार्जशीट दाखिल करने के बाद 22 नक्सलियों को फरार घोषित किया है। साथ ही उनके उपर इनाम घोषित किया है। इन नक्सलियों पर 10 हजार से लेकर 10 लाख तक का इनाम घोषित किया गया है। इनमें से ज्यादातर नक्सली दरभा डिविजन कमेटी से हैं।
एसपी अभिषेक पल्लव ने इस 22 नक्सलियों से सरेंडर करने की अपील की उन्होंने कहा कि हम नक्सलियों से अपील करते हैं कि वो आत्मसम्पर्ण करें और छत्तीसगढ़ की पुनर्वास आवास नीति का फायदा उठाएं।अन्यथा उनको कानून के हिसाब से गिरफ्तार किया जाएगा।