छत्तीसगढ़ में भी अब स्कूल खुलेंगे कल होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगेगी माना ये जा रहा है, कि अगले सप्ताह तक 9वी से 12वी की कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी शिक्षा विभाग ने इस संदर्भ में प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया है, ऐसे में कल कैबिनेट की बैठक में स्कूल खोलने के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा ।
शिक्षा विभाग की तैयारी पूरी है, कैबिनेट के निर्णय होते ही शिक्षा विभाग की तरफ से प्राचार्यों व डीईओ को दिशा निर्देश जारी कर दिया जाएगा, विभाग ने ये भी कहा है, कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही स्कूल के संचालन की अनुमति दी जाएगी ।
अभी सिर्फ हाई और हायर सेकंडरी की कक्षाएं ही चलेगी हालांकि प्रारंभिक तौर पर 50 फीसदी उपस्थिति के साथ ही स्कूल संचालित करने का प्लान है, प्राइमरी और मिडिल की कक्षाएं शुरू करने के लिए अभी कोई निर्णय नही लिया गया है ।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एक आदेश जारी कर 9वी और 11वी की परीक्षा को लेकर गाइड लाइन जारी किए है, ये परीक्षा स्कूलों में ही बच्चों को देनी होगी लिहाजा इस बात की अटकलें लगनी लगी थी, कि प्रदेश में अब जल्द स्कूल खोले जा सकते है ।