अभिनेत्री गहना वशिष्ठ कोरोना पॉजिटिव हैं। उनसे पूछताछ करने वाले क्राइम ब्रांच के 6 अधिकारियों को क्वारंटीन किया गया है। गंदी बात फेस एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को पोर्न वीडियो शूट और अपलोड करने के मामले में शनिवार को मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया है। गहना पर आरोप हैं कि वे पोर्न वीडियो शूट कर वेबसाइट पर अपलोड करती थीं। आपको बता दें, एक्ट्रेस को अब अपना 14 दिन का क्वारंटीन पीरियड पूरा करना होगा जिसके बाद ही इस मामले में उनसे पूछताछ आगे बढ़ाई जाएगी. वहीं एक्ट्रेस के पास से बरामद हुए 36 लाख रुपए की जांच अभी चल रही है, पुलिस को शक है, कि ये पैसा पोर्न वेबसाइट से कमाया गया है ।
मुंबई में सॉफ्ट पॉर्न फिल्म शूटिंग रैकेट मामले में एक्ट्रेस-मॉडल गहना वशिष्ठ उर्फ वंदना तिवारी को रविवार को अरेस्ट किया गया था। बता दें गहना वशिष्ट छत्तीसगढ़ के चिरमिरी की रहने वाली है, उनकी निशानदेही पर उमेश कामत नाम के एक शख्स को अरेस्ट किया है, जिसका काम मूवी को विदेश में स्थित सर्वर पर अपलोड करवाना था। यह मुंबई में शूट पॉर्न फिल्मों को विदेशों से कब और कैसे अपलोड करवाना है, इसका काम उमेश ही करता था।
एक वीडियो से 2 से ढाई लाख कमाती थीं गहना
प्राथमिक जांच में यह पता चला कि गहना के भेजे प्रति वीडियो के एवज में उन्हें अमेरिका के अपलोडर्स से दो से ढाई लाख रुपए मिलते थे, जिसमें से करीब एक लाख रुपए वह उन कलाकारों, कैमरामैन, एडिटर में बांटती थीं, और करीब एक से डेढ़ लाख रुपए का मुनाफा होता था। गहना ने कथित तौर पर 87 पॉर्नोग्राफी वीडियो शूट किए हैं, जिसे उन्होंने अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है।
मिस एशिया बिकनी का ताज जीतने वाली गहना ने विज्ञापनों, हिंदी और तेलुगु सिनेमा में काम किया है, वेबसाइट पर अश्लील कंटेंट अपलोड करने को लेकर शनिवार दोपहर गहना से पूछताछ की गई थी, टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने 87 आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो शूट किए हैं, और उन्हें अपनी वेबसाइट्स पर अपलोड किया है, इस वेबसाइट पर कंटेंट लेने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिन लोगों ने सब्सक्रिप्शन लिया है, उन्हें 2,000 रुपये का भुगतान करना होता है, इसके जरिए गहना और उनकी टीम खूब पैसा कमा रही थीं ।