छत्तीसगढ़ के महासमुंद में दिल दहला देने घटना सामने आयी है, जिला मुख्यालय से लगे गाँव बेलसोडा में दो युवकों ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम चंद्रशेखर परमार 21 वर्ष है और महासमुंद गोराड़ी का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक घटना कोतवाली थाना के बेलसोंडा गांव की है। आज दोपहर को मृतिका रूपा धीवर अपनी बड़ी बहन के साथ मेडिकल दवाई खरीदने के लिए पहुंची हुई थी। इस दौरान जब वो दवाई खरीद कर घर लौट रही थी तभी, बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और अपने पास रखी पिस्टल से रूपा ढ़िवर पर तापड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में रूपा की मौके पर ही गोली लगाने से मौत हो गयी है ।
छत्तीसगढ़ : एकतरफा प्यार के चलते एक लड़की को गवानी पड़ी जान बीएड की छात्रा की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या
गुरुवार, फ़रवरी 11, 2021
0
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें