प्रदेश के पूर्व मंत्री ओर भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल आज गरियाबंद जिले में एक खेल समारोह में शामिल होने जा रहे है, इस दौरान राजिम के पंडित सुंदर लाल शर्मा चौक में नव नियुक्त युवा मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख विकास साहू के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का भव्य स्वागत किया ।
युवाओं ने अपने नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया इस दौरान पूर्व मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल ने भी युवा कार्यकर्ताओं को अपना आशीर्वाद दिया
इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख विकास साहू, हिमेश बेनर्जी, आशीष साहू, अभिषेक सोनकर, मोहनीश ठाकुर, संतोष सिन्हा, बलराम साहू, आकाश सिंह राजपूत, प्रखर राजपूत, विवेक साहू, राहुल गंधर्व, सोमेश देवांगन, अनिरुद्ध सिंह राजपूत, करण धीवर, निखिल कहार, विनय साहू, सिद्धान्त राजपूत, रोहन सोनकर, सोनू यादव, वेदप्रकाश सक्सेना, श्रीजय सिंह राजपूत, जिनेंद्र वैष्णव, लोकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पूर्व मंत्री के चाहने वाले और कार्यकर्ता उपस्थित थे ।