छत्तीसगढ़ : शहर के बीच घनी आबादी वाले इलाके में चल रही थी शराब की अवैध फैक्ट्री आबकारी विभाग ने की रेड कार्यवाही अवैध शराब के जखीरे सहित बीस बोरी ब्रांडेड शराब की खाली बोतलें बरामाद

Mr. Rahul thakur
0

खबर रायगढ़ शहर से है, जहां के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आबकारी विभाग की एक बड़ी कार्यवाही हुई है। आबकारी विभाग ने रेड की कार्यवाही में शराब बनाने का एक जखीरा बरामद किया है। आबकारी विभाग को भारी मात्रा में अन्य राज्यों की शराब बरामद हुई है। इसके साथ ही हजारों की संख्या में खाली शीशी और उनके ढक्कन भी बरामद हुए हैं।

आज शनिवार की सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोतरा रोड रेलवे बंगला पारा मार्ग में एक किराए के मकान पर आबकारी विभाग की रेड हुई। आबकारी अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्हें मुखबीर से सूचना मिली थी, कि यहां अवैध रूप से अन्य राज्यों की लाखों की शराब रखी हुई है। लेकिन जब आबकारी की टीम ने धावा बोला तो मामला और भी चौंकाने वाला था। आबकारी विभाग की टीम को यहां 20 बोरी खाली सीसी और ढक्कन मिले। जिनमें ज्यादातर आइबी, रॉयल स्टैग और गोवा जैसे शराब ब्रांड के थे।

इसके साथ ही आबकारी विभाग को अन्य राज्य झारखंड उड़ीसा कि शराब की बोतले मिली। इसके साथ ही एक पैकिंग मशीन भी मिली है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि दूसरे राज्यों की सस्ती शराब को यहां महंगे ब्रांड की शराब में पैकिंग की जाती थी। यह लोग कबाड़ी से तथा अन्य राज्यों से शराब की खाली बोतले इकट्ठा करते थे। दूसरे राज्य की सस्ती शराब को महंगे ब्रांड के इन खाली सीसी में पैक करते थे। यहां विभाग को 20,000 रॉयल स्टैग, गोवा और आईबी के ढक्कन प्राप्त हुए हैं। आबकारी विभाग ने यहां 198.75 लीटर अन्य राज्यों की शराब जप्त की है। जिसकी कीमत तकरीबन दो लाख के आसपास बताई गई है। इसके अलावा 20 बोरी खाली शीशी भी बरामद की गई है।

आबकारी अधिकारी ने बताया कि यह लोग डुप्लीकेट शराब का निर्माण कर रहे थे। जिसमें सस्ती ब्रांड की शराब को महंगी ब्रांड की बोतलों में पैक कर बेचा जा रहा था। इससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही थी। रायगढ़ में अन्य राज्यों की शराब मिलने की शिकायत लगातार आ रही थी जिसके बाद आबकारी विभाग द्वारा एक टीम गठित की गई थी। इसी कड़ी में आज सूचना के आधार पर यहां रेड की कार्यवाही की गई।

छत्तीसगढ़ में अवैध शराब निर्माण और तस्करी को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार काफी सख्त है। छत्तीसगढ़ पुलिस डीजीपी डीएम अवस्थी ने पहले ही स्पष्ट रूप से कह दिया है कि शराब की अवैध बिक्री, परिवहन एवं तस्करी होने पर सीधे टीआई जिम्मेदार होंगे। जिस इलाके में शराब का अवैध कारोबार होगा। वहां के टीआई के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। बावजूद इसके शहर के घनी आबादी वाले इलाके में इतने बड़े पैमाने में शराब की अवैध फैक्ट्री संचालित होना और और यहां किसी को कानों कान हवा तक नहीं..? ढाई किलो मीटर की रेडियस वाले इस शहर में तीन पुलिस थाने और एक पुलिस चौकी है। मुखबिरो का एक बड़ा तंत्र है। मगर यहां सब कुछ फेल होता दिखाई दे रहा है ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top