बड़ी खबर गरियाबंद के राजिम से है, जहां गौ तस्करी करते पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही इनके पास से 105 मवेशियों को बरामाद कर लिया गया है, जिसे ये आरोपी ओडिशा के कत्लखाने ले जाने की तैयारी में थे, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ये कार्यवाही की है ।
मुखबिर से मिली सूचना पर जिले के एसपी भोजराम पटेल के आदेश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के निर्देशन में राजिम थाना प्रभारी विकास बघेल और उनकी टीम ने ये बड़ी कार्यवाही की है, पोखरा गाँव के दिलीप सोनवानी, आनंद घोघरे, प्रकाश सोनवानी, सुंदरू टंडन को गिरफ्तार किया है, ये सभी आरोपी मवेशियों को क्रूरता पूर्वक गाड़ियों में ठूस कर कत्लखाने ले जाने की तैयारी में थे, तभी पुलिस ने इन्हें धरदबोचा सभी आरोपी पोखरा गाँव के रहने वाले है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल, स ऊनि देव कुमार वर्मा, आरक्षक टेमन दुबे, अलीम कुरेशी, रेखराम नेताम, तुलसी निषाद, कुलेश्वर धीवर, रविन्द्र गिरी,
सैनिक वीरेंद्र वर्मा, विक्की सोनी की सराहनीय भूमिका रही ।