राजधानी में कुत्ते की वजह से दो करोड़पति आपस में भिड़ गये। मामला पहले मारपीट और अब थाने पहुंच गया है। विवाद बच्चे को कुत्ते के काटने से शुरू हुआ था। पुलिस में दोनों पक्षों ने एक-दसूरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
मामला रायपुर के रईसजादों की कॉलोनी सफायर ग्रीन का है, जानकारी के मुताबिक कारोबारी अजय बंसल के बेटे रूद्राक्ष अपने पड़ोस में सुनील लखानी के घर लैपटॉप लेने गया था। इस दौरान सुनील लखानी के घर के पालतू कुत्ते ने रूद्राक्ष पर झपटा मारा और उसे काट खाया। इधर रूद्राक्ष रोते हुए घर पहुंचा, तो रूद्राक्ष की मम्मी ने गुस्से में सुनील लखानी के घर जाकर उसकी बच्ची को पीट दिया।
कुत्ते की वजह से शहर के इन कारोबारी परिवार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि अजय बंसल के परिवारवालों ने लखानी परिवार पर मामला दर्ज करा दिया, वहीं बाद में लखानी परिवार ने भी बंसल की पत्नी सुमन बंसल पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करा दिया। अब दोनों परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।