छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग पीएससी सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2019 में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजयुमो ने राजधानी सहित कई जिलों में विरोध प्रदर्शन किया भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीएससी के अध्यक्ष टॉमन सोनवानी का पुतला दहन कर कार्यवाही की मांग की है ।
राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सहायक प्राध्यापक की भर्ती परीक्षा 2019 में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया है, साथ ही मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला दहन किया भाजयुमो ने भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाकर पीएससी के अधिकारी टॉमन सोनवानी को बर्खास्त करने की बात कहकर कार्यवाही की मांग की है।
बता दें छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा 2019 में सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा आयोजित की गयी थी इस परीक्षा में शामिल एक छात्र ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत किया था, कि लोकसेवा आयोग ने अनुपस्थित अभ्यार्थी को साक्षात्कार के लिए बुलाया है, ऐसा गंभीर मामला सामने आने के बाद विपक्षी दल भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की न्यायिक जांच कर दोषी अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग की है ।