पिछले एक महीने से भी ज्यादा वक्त से तहसीलदार को हटाने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे अधिवक्ता संघ के समर्थन में किसान यूनियन ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया सोमवार को दोपहर 01 बजे राजिम मंडी से रैली निकालकर राजिम तहसीलदार के विरुध्द एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। इस बीच पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्य गेट को ताला लगाकर बड़ी मुश्तैदी से रोकने का प्रयास किया परंतु किसानों की भीड़ ने गेट खोलकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम पूजा बंसल को ज्ञापन सौंप कर प्रभारी तहसीलदार राजिम को हटाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा है कि जो अधिकारी लोक सेवक के पद पर होते हुए जनता को न सुने उनके साथ अथवा उनके अधिवक्ताओं के साथ अपने पद का गुमान करते हुए दुव्र्यवहार करे यह कदापि उचित नहीं है। अधिकारी, अधिवक्ता किसान अथवा फरियादी न्यायालीन व्यवस्था में एक तरह से परिवार का एक हिस्सा होता है, जिसका वह अधिकारी मुखिया होता है, जिसे लोक हित में अपने कर्तव्यों का पालन करना है, परंतुु जब लोक सेवक ही अपने कर्तव्य पालन में असमर्थ हो तो उनसे किसानों/फरियादियों को न्याय मिलने का उम्मीद समाप्त हो जाता है।
किसानों ने एसडीएम से अनुरोध किया है कि आप प्रभारी तहसीलदार से वरिष्ठ पद पर पदस्थ हैं हमें उम्मीद है कि आप लोक सेवक होने के अपने कर्तव्यों का पालन जरूर करेंगे और प्रभारी तहसीलदार राजिम श्री पेखन टोन्डरे को अतिशीघ्र स्थांनांतरित करने का कष्ट करेंगे। घेराव कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के सचिव तेजराम विद्रोही, जनता कांग्रेस जोगी के सदस्य हरीश साहू, अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के सदस्यगण उत्तम कुमार, ललित कुमार, मनोज कुमार, हेमंत कुमार टंडन, भारत साहू, लखबीर सिंह, श्रीमती सीता बाई, छक्कन सेन, गनेशिया ध्रुव, त्रिवेणी ध्रुव, सोनकुर ध्रुव, जहुर राम, पवन कुमार, जुम्मन ध्रुव, शेखुराम, आदेश ध्रुव, मोतीराम, मदनलाल, परमेश्वर, नीलम, तिजराम, सोमन यादव, आनंद ध्रुव, मधुसूदन, लीलेश साहू, रामजी साहू आदि उपस्थित रहे।