गरियाबंद जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ देवभोग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट खुटगांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक चारपहिया वाहन से 48 किलो गांजा बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 31 लाख 31 हजार रुपये बताई गई है।
गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट खुटगांव पर नियमित वाहन जांच के दौरान आज पुलिस ने एक संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोका, तलाशी लेने पर वाहन से 48 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ, दरअसल तस्करों द्वारा इन गांजे के पैकेट्स को सीट के नीचे और कार के बोनट के भीतर इंजन में छुपाकर ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था, इसी दौरान पुलिस चेकिंग में ये आरोपी पकड़े गये, पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार आरोपियों में से दो महाराष्ट्र और एक छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का निवासी है, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है, कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र ले जा रहे थे, पुलिस ने गांजे के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है, और आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।