गरियाबंद के फिंगेश्वर क्षेत्र के परसट्टी गाँव में आज एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए, बताया जा रहा है, कि बाइक सवार युवक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जतमई धाम घूमने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में मेहंदी जांजगीर निवासी राहुल साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं बाइक में सवार दो अन्य युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।