बड़ी खबर धमतरी से बता दें जहां दंतैल हाथी ने एक बार फिर इंसान पर हमला किया है, आधीरात सो रहे व्यक्ति को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया मामला धमतरी जिले के चारभाटा गांव का है, जहां मृतक सुखराम अपने साथियों के साथ मोहरा गांव के चारभाटा आया हुआ था, और सामुदायिक भवन में सोया हुआ था, इसी दरमियान हाथी ने उस पर हमला कर दिया इस हमले में सुखराम कमार की दर्दनाक मौत हो गई।
हाथी के हमले के बाद गांव में दहशत का माहोल है, वहीं वन विभाग की टीम हाथियों से बचने ग्रामीणों को अलर्ट करने में लगे हुई है, सिंगपुर वन परिक्षेत्र का ये पूरा मामला है, बता दें 3 दिनों पहले ही गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के बोरिद गांव में इसी तरह शौच में गई महिला पर हाथी ने हमला कर दिया था, इस दौरान भी 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी, एक बार फिर इसी तरह की घटना से लोग भयभीत और दहशत में है।