राजिम थाना क्षेत्र के चौबेबांधा में कल हुए हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटों के भीतर ही हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पांच हजार रुपए के लेन देन के चलते दोस्त ने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया पुलिस पूछताछ में आरोपी कमल पाल ने कबूल किया कि मृतक तोमन पटेल और उसके बीच दोस्ती थी, लेकिन इसी दरमियान आरोपी ने मृतक तोमन पटेल को पांच हजार रुपए दिए थे, आरोपी द्वारा बार बार अपने पैसों को मांगने के बाद भी मृतक ने पैसे नही लौटाए और आरोपी की बहन को लेकर अश्लील टिपण्णी भी करता था, इन्ही बातों को लेकर आरोपी कमल पाल काफी परेशान रहता था।
23 तारीख की दरमियानी रात को आरोपी और मृतक गांव के ही शीतला तालाब पहुंचे जहां मौका पाते ही आरोपी ने पास रखे बोल्डर से तोमन के सर पे वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया, मामले की सूचना मिलते ही राजिम थाना पुलिस ने तफ्तीस कर 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपी को जेल दाखिल किया।
राजिम थाना प्रभारी सूर्यकांत भारद्वाज ने बताया कि 24 तारीख को ग्रामीणों ने गांव में लाश मिलने की सूचना दी थी, मामले की सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही के बाद तफ्तीश में जुट गई, ग्रामीणों से पूछताछ और संदेह के आधार पर आरोपी कमल पाल को गिरफ्तार किया गया पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वारदात को कबूल किया पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला कायम कर आरोपी को जेल दाखिल किया है।