गरियाबंद के बासिन शराब दुकान को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर आज सैकड़ों ग्रामीणों ने संयुक्त महिला मोर्चा के तत्त्वाधान में बासीन से रैली की शक्ल में निकलकर बासींन शराब दुकान के सामने जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी किया ग्रामीणों की मांग है, कि शराब दुकान को मुख्य मार्ग से स्थानांतरित कर अन्यत्र जगह में संचालित किया जाए मुख्य मार्ग में शराब दुकान होने के चलते आए दिन महिलाओं और छात्राओं को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इसके साथ ही महिलाएं और बच्चों के लिए शराब दुकान खुलते ही यहां से गुजरना दुभर हो जाता है।
वहीं इस मामले में सयुक्त महिला मोर्चा ने कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कहा है, कि सात दिवस के भीतर शराब दुकान स्थानांतरित नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।