गरियाबंद पुलिस को आज एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी छुरा पुलिस और स्पेशल सेल की संयुक्त कार्यवाही के दौरान 6,50,000 रुपए कीमत के तेंदुआ खाल के साथ पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि मोगरा इलाके की तरफ से दो मोटरसाइकल में कुछ लोग तेंदुए की खाल रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे है।
जिस पर जिले के उच्चाधिकारियों पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रेश ठाकुर के निर्देश पर छुरा थाना पुलिस और गरियाबंद स्पेशल सेल की टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को रोकने की कोशिश की पुलिस को देख आरोपी भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया पुलिस ने इनके पास से तेंदुआ खाल जब्त किया है, आरोपियों में तीन महासमुंद और एक आरोपी गरियाबंद जिले का रहने वाला बताया जा रहा है, आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 29,39,51 के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
उक्त कार्यवाही में स्पेशल टीम गरियाबंद के प्रoआर अंगद राव , प्रआर जयप्रकाश मिश्रा, प्रआर विजय मिश्रा, प्रआर धनुष निषाद आरक्षक यादराम ध्रुव, रविकुमार सिन्हा, दयानंद गौर, टिकेश्वर यादव, जगमोहन की सराहनीय भूमिका रही है।