गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी जनक राम ध्रुव ने पार्टी के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद क्षेत्र में लगातार दौरा शुरू कर दिया है, जनक ध्रुव आज मैनपुर ब्लॉक के गुरुजी भाटा पहुंचे थे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया, इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की, कांग्रेस प्रत्याशी जनक ध्रुव के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष भाव सिंग साहू सहित क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, इस दौरान उन्होंने देवभाग क्षेत्र में बूथ, सेक्टर और जोन के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक भी की जिसमे बड़ी संख्या में क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी जनक राम ध्रुव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं से बैठक कर बनाई चुनावी रणनीति
शनिवार, अक्टूबर 21, 2023
0
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें