बड़ी खबर गरियाबंद के फिंगेश्वर विकासखंड के सेंदर गांव से है, जहां दीवाली के दौरान एक मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया हत्या का आरोप समोदा नगर पंचायत के सीएमओ केशराम साहू और उनके रिश्तेदारों पर लग रहा है, जो घटना के बाद से फरार बताए जा रहे है।
मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदर का है, जहां गोहरापदर में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ नेमसिंह ध्रुव की आरोपियों ने जमकर पिटाई कर दी, गंभीर रूप से घायल नेमसिंह की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई, ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के दौरान न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
तस्वीर गोहरापदर स्वास्थ विभाग में पदस्थ नेम सिंग ध्रुव