गरियाबंद जिले के पोखरा पंचायत के ऊर्जावान सरपंच सतीश यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के समक्ष भाजपा प्रवेश किया उनके साथ ग्राम पोखरा के 66 लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ली इस दौरान राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, रायपुर पश्चिम विधायक और महासमुंद लोकसभा प्रभारी मोती लाल साहू, महासमुंद लोकसभा सह प्रभारी और पंडरिया से विधायक भावना बोहरा, महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी, महासमुंद सांसद चुन्नी लाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, सहित पूर्व महासमुंद लोकसभा सांसद चंदू लाल साहू, पूर्व राजिम विधायक संतोष उपाध्याय मौजूद रहे, पोखरा सरपंच सतीश यादव के भाजपा प्रवेश पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
गरियाबंद जिले के पोखरा पंचायत के सरपंच सतीश यादव हुए भाजपा में शामिल सरपंच सहित पोखरा गांव के 66 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
बुधवार, मार्च 20, 2024
0
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें