सिन्हा कलार समाज इकाई गरियाबंद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे विधायक जनक ध्रुव ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम नव नियुक्त पधाधिकारियो को बधाई दिया, और कहा कि सिन्हा समाज बहुत प्रगतिशील समाज है, व्यवसाय के क्षेत्र में सिन्हा समाज अग्रणी समाज ह, यह समाज अत्यंत मेहनतकश समाज है, उपस्थित युवाओं और समाज के लोगो को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने अपील किया, आगे कहा की नव नियुक्त पदाधिकारी अपने कार्यकाल में समाज में आने वाले सभी कार्यों और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे, एवं यदि कहीं कुरीतियाँ होती है, तो उन्हें दूर करेंगे, कार्यक्रम को ज़िला पंचायत सभापति लोकश्वरी ध्रुव, ग्राम के सरपंच अभिमन्यु ध्रुव ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में सिन्हा समाज के सेवाराम सिंहा, गौतम सिन्हा, महेश सिन्हा, नर्सिंग सिन्हा, हरख सिन्हा, मुनिराम, अमित मीरी, वालेश मरकाम, अमृत पटेल, केशु सिन्हा, सूरज यादव, नंदू गोस्वामी, ललित ध्रुव, गैंदलाल मण्डले, महेंद्र सिन्हा, द्वारिका सिन्हा, नंदू राम, तिलक राम ध्रुव, राम जी ध्रुव, यशवंत यादव, सहित सैकडो ग्रामिण उपस्थित थे।