राजिम स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक अपने पुराने स्थान से नवीन जगह पर स्थानांतरित हुआ, इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू ने फिता काटकर नवीन ब्रांच का उद्घाटन किया बता दें, इण्डियन ओवरसीज बैंक (भारत सरकार का उपक्रम) पिछले 12 वर्षों से आईओबी राजिम में जनता को समर्पित सेवाएं प्रदान कर रहा है, हाल ही में बैंक पुरानी शाखा से नए परिसर में स्थानांतरित हुआ हैं, तथा उन्नत क्षमताओं और ग्राहक सेवा के प्रति नई प्रतिबद्धता के साथ सुसज्जित हैं।
आईओबी, सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी शाखा ह जो सामान्य जनता के लिए 444 दिनों की एफडी 7.30 दर पर और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.80 की उच्चतम ब्याज दर प्रदान करती है, आईओबी की बेहतर सेवा को देखते हुए राजिम ही नही आस पास के दर्जनों गांवों के लोगों ने यहां अपना एकाउंट खुलवाया है, शीघ्र सेवा प्रदाय के चलते इंडियन ओवरसीज बैंक कस्टमर की पसंद बनी हुई है, नवीन ब्रांच में ग्राहकों को और भी अत्याधुनिक सुविधाएं मिल पाएगी।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू के साथ जिला पंचायत सदस्य शेखर साहू, राजिम भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, भाजपा वरिष्ठ नेता महेश यादव और आईओबी बैंक के मुख्य प्रबंधक अनिल कुमार वालेचा राजिम आईओबी के प्रबंधक प्रवीण वर्मा उपस्थित रहे।