राजिम : छत्तीसगढ़ के प्रयागराज राजिम में स्थित भगवान श्री राजीवलोचन मंदिर ट्रस्ट के द्वारा तीन दिवसीय भोजन भंडारा का आयोजन श्रद्धालु भक्तों के लिए 13 से 15 फरवरी तक किया जा रहा है, जिसमें दो दिवसीय भंडारा श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित है, और तृतीय दिवस नदी में राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा संचालित भोजन भंडारे में महाशिवरात्रि के दिन श्री राजीवलोचन मंदिर ट्रस्ट के सौजन्य से संपन्न होगा,
15 दिवसीय कल्प कुंभ राजिम में महाशिवरात्रि को श्रद्धालु भक्तों की संख्या बहुत अधिक होती है, इसको ध्यान में रखते हुए उक्त भंडारे को नदी स्थित भोग भंडारा स्थल में किया जा रहा है, पिछले कुछ वर्षों से राजिम माता भोग भंडारे में प्रति वर्ष शिवरात्रि पर्व में भोग भंडारे का आयोजन होता है, आगंतुक श्रद्धालुओं द्वारा उक्त पहल को सराहनी फैसला बताया जा रहा है।
आयोजन के प्रथम दिवस शुक्रवार को लगभग 2500 लोगों ने उक्त भोग भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया, भंडारे के सफल संचालन के लिए मंदिर के सर्वराकार चंद्रभान सिंह ठाकुर, वरिष्ठ ट्रस्टी श्रवण सिंह ठाकुर, राजेंद्र मनु, पुजारी समिति अध्यक्ष रामकुमार सिंह ठाकुर, बैकुंठ सिंह ठाकुर, पुरुषोत्तम मिश्रा, लाला ठाकुर, जागेश्वर शर्मा, चंदन यादव, कृपाराम आदि लगे हुए हैं।