गरियाबंद के मैनपुर थाना क्षेत्र के बड़े गोबरा इलाके के सातमारी पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डंप किए गए हथियारों के जखीरा को गरियाबंद E 30 की टीम ने बरामद किया है, गरियाबंद एसपी वेदव्रत सिरमौर ने बताया कि माओवादियों के डीजीएन डिवीजन द्वारा डंप कर रखे ऑटोमैटिक हथियारों को बरामद कर लिया गया है, जिसे माओवादियों ने पॉलीथिन में पैक कर जमीन के भीतर गाड़ रखा था, डंप हथियारों में 2 नग SLR 1 नग इंसास राइफल, 1 नग 12 बोर बंदूक को बरामद कर लिया गया है, आगे भी इस तरह की सर्चिंग अभियान जिला पुलिस और पैरामिलिट्री की फोर्सेज के द्वारा किया जाएगा।
गरियाबंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता मैनपुर थाना क्षेत्र के बड़ेगोबरा इलाके से माओवादियों द्वारा डंप हथियारों का जखीरा बरामद
सोमवार, फ़रवरी 16, 2026
0
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें