गरियाबंद जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है, माइनिंग विभाग और राजस्व की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए एक जेसीबी मशीन और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है,
यह पूरी कार्यवाही फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम बकली में की गई, जहां लंबे समय से अवैध रूप से रेत उत्खनन का काम चल रहा था, लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आया और संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी, कार्यवाही के दौरान अवैध उत्खनन में उपयोग की जा रही मशीनें और वाहन जब्त कर लिए गए है, जब्त की गई जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को आगे की कार्यवाही के लिए राजिम थाने के सुपुर्द कर दिया गया है, प्रशासन ने साफ किया है, कि अवैध उत्खनन के खिलाफ इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।