रविवार का दिन गरियाबंद के लिए हादसों से भरा रहा एक के बाद एक तीन अलग अलग हादसे हुए जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अलग अलग हादसों में दो युवक घायल हो गए, पहला हादसा देवभोग गांव के अमाड गांव का है, जहां गांव से लगे पड़ोसी राज्य ओडिशा के खपाराडीह में कृषि कार्य करने गए युवक की ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है, वहीं दूसरा हादसा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल घटारानी वॉटरफॉल में लापरवाही बरतने के चलते एक युवक जलप्रपात की ऊंचाई से नीचे गिर गया, आनन फानन में मौजूद लोगों ने घायल युवक को पास के फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां युवक का इलाज जारी है, तो वहीं तीसरा हादसा रायपुर से भूतेश्वरनाथ पहुंचे श्रद्धालुओं की बस सड़क से नीचे उतरने के चलते हो गया, इस हादसे में बस सवार यात्री तो सुरक्षित है, लेकिन सड़क के नीचे पाई में चल रहे युवक बस की चपेट में आने से घायल हो गया जिसे डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है, बारिश और श्रावण माह के चलते जिले में बड़ी संख्या में पर्यटक गरियाबंद पहुंच रहे है, जिसके चलते सड़कों में भी भारी संख्या वाहनों की आवाजाही हो रही है, लोगों द्वारा थोड़ी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो रहा है, वहीं हादसों के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश देकर सचेत रहने की बात कह रहे है।
गरियाबंद में रविवार का दिन रहा हादसों से भरा तीन अलग अलग हादसे में दो लोग हुए घायल तो एक हादसे में युवक की गई जान
रविवार, अगस्त 09, 2026
0
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें