मिली जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम ने कारोबारी विमल पारख और राजा पारख से जुड़े प्रतिष्ठानों पर जांच शुरू की है, गोबरा नवापारा स्थित शांति विजय और नवकार ज्वेलर्स में टीम की कार्रवाई जारी है, वहीं राजिम स्थित प्रतिष्ठान में टीम ने दबिश दी है, संबंधित कारोबारियों के अन्य ठिकानों पर भी जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है, कि जांच टीम कारोबारी राजा पारख के निवास पर भी पहुंची है, EOW और ACB की संयुक्त कार्रवाई की खबर सामने आने के बाद गोबरा नवापारा और राजिम के व्यापारियों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है, हालांकि, जांच एजेंसियों की ओर से अब तक कार्रवाई के दौरान मिले दस्तावेजों, संपत्ति या अन्य साक्ष्यों को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।