प्रदेश भाजयुमों के गठन के बाद रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी मिलने पर संचित तिवारी ने आज रायपुर पहुँचकर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया ।
इसके साथ ही भाजयुमो जिला अध्यक्ष संचित तिवारी ने भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान वो पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू से मुलाकात कर उनसे भी आशीर्वाद प्राप्त किये साथ ही क्षेत्र के नेता अशोक बजाज और रायपुर जिला ग्रामीण के नेतृत्वकर्ता अनिमेष कश्यप से मिलकर उनका भी आशीर्वाद लिया ।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस की ये भ्रष्ट सरकार महज ढाई साल ही बची है, उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस लेने की बात कही इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है, चाहे वो पीएससी में भ्रष्टाचार का मामला हो या फिर पुलिस भर्ती का भ्रष्टाचार में डूबी इस सरकार को उखाड़ फेंकने की बात पूर्व मुख्यमंत्री ने कही है ।
इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष संचित तिवारी के साथ , पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यछ राजेश साहू, भाजपा विधानसभा मंडल अध्यछ रोबिन साहू , भाजयुमो जिला उप्पाध्यछ सुरेंद्र वर्मा , जिला मंत्री फणेन्द्र भूषण वर्मा , सुशील जलछत्री , भूपेंद्र सोनी ,राजा राय, भाजयुमो प्रचार प्रसार प्रमुख मलकीत गुलाटी , मंडल अध्यछ धरसीवा एवं जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव, सुनील शर्मा, रितेश साहू, श्रेणिक जैन, दीपक तिवारी, आशीष सोनकर, नागेंद्र वर्मा, तुषार भार्गव, कमल साहू, जनक खंडेलवाल ज्ञानप्रसाद चंद्राकर, गोयल भट्ट , प्रियंक सोनी, अलोक वर्मा , दीपक वर्मा, मारुती नंदन वर्मा, प्रकाश साहू ,अनिल यादव, मदन साहू, अविनाश तिवारी, अनुज राजपूत, हेमन्त साहू, झड़ी पटेल , देवनारायण साहू, तुला राम साहू , विक्की साहू, सूरज साहू, टीनुकान्त वर्मा, मुख्य रूप से उपस्थित थे !