बड़ी खबर गरियाबंद से बता दें जहां कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर दस्तक दी है, जिले के मैनपुर विकासखंड में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, बुधवार को मैनपुर के छात्रावास में सैम्पल जांच के दौरान 04 छात्र कोरोना पाॅजिटिव पाये गये तो मैनपुर में हड़कंप मच गया, मैनपुर क्षेत्र के आश्रम छात्रावास में कोरोना बम फुटा है। एक साथ 39 छात्र छात्राएं कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन के अमला सहित स्वास्थ्य विभाग पुरी तरह अर्लट हो गया है और सैम्पल जांच लगातार लिया जा रहा है।
मैनपुर विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ गजेन्द्र ध्रुव ने बताया कि कल बुधवार को एक छात्रावास में चार छात्र कोरोना पाॅजिटव पाये गये थे इसके बाद इसी छात्रावास परिसर में लगे आश्रम में आज गुरूवार को सैम्पल लिया गया जिसमें 24 छात्र कोरोना पाॅजिटव पाये वही हरदीभाठा स्थित गल्र्स छात्रावास में 15 छात्राए कोरोना पाॅजिटिव पाये गये है एक दिन में 39 कोरोना पाॅजिटव पाये गये है।
डॉक्टर ध्रुव ने कहा सर्दी खांसी बुखार आने पर मेडिकल से सीधे दवा खरीदकर सेवन न करे अस्पताल मे बकायदा जाॅच करवाये आपकी सुरक्षा ही आपके परिवार और क्षेत्र की सुरक्षा है। उन्होने सभी लोगो से सावधानिया बरतने की अपील किया है।